मुख्य सामग्री पर जाएँ

जुलाई 2026 — परीक्षा-केंद्रित मासिक अंक

उत्तराखंड Current Affairs — जुलाई 2026

UKPSC/UKSSSC के लिए सत्यापित राज्य-केंद्रित तथ्य, संबंधित स्थैतिक जानकारी और exam-pattern MCQs।

23 टॉपिक 7 Category 23 MCQ
01

शासन, नीति एवं विधि

उत्तराखंड उच्च न्यायालय — हल्द्वानी स्थानांतरण का मार्ग प्रशस्त

पुरस्कार विवरण एवं फिल्म

  • निर्णय: 15 जुलाई 2026 — सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के 2024 के उस आदेश को निरस्त किया जिसने हल्द्वानी में वैकल्पिक भूमि संबंधी राज्य प्रस्ताव को अस्वीकार किया था।
  • प्रस्तावित स्थानांतरण: नैनीताल से हल्द्वानी।
  • सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय की स्थापना या स्थानांतरण का विषय न्यायिक नहीं, प्रशासनिक पक्ष पर तय किया जाना चाहिए।
  • पीठ: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना।
  • राज्य को आवश्यक स्वीकृतियाँ पूरी कर चिन्हित भूमि उच्च न्यायालय को सौंपने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा गया; जुलाई निर्णय से तत्काल स्थानांतरण नहीं हुआ और न्यायालय उस समय नैनीताल से ही कार्यरत रहा।
अतिरिक्त नोट्स

उत्तराखंड उच्च न्यायालय एवं नैनीताल के प्रमुख ब्रिटिशकालीन भवन

अक्टूबर 2026 तक के संदर्भ नोट्स

1. उत्तराखंड उच्च न्यायालय — परीक्षा-योग्य तथ्य

  • स्थापना: 9 नवंबर 2000; देश का 18वाँ उच्च न्यायालय।
  • प्रारंभिक नाम: उत्तरांचल उच्च न्यायालय।
  • स्वीकृत न्यायाधीश संख्या: स्थापना के समय 7; बाद में बढ़कर 11
  • प्रथम मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति अशोक ए. देसाई।
  • प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी — 4 फरवरी से 10 अक्टूबर 2024
  • 15वें मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता — 10 जनवरी से 8 अक्टूबर 2026
  • वर्तमान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (अक्टूबर 2026): न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी — 9 अक्टूबर 2026 से।

2. नैनीताल के प्रमुख ब्रिटिशकालीन भवन

इन दोनों भवनों का निर्माण उत्तर-पश्चिमी प्रांत के लेफ्टिनेंट गवर्नर सर एंटनी पैट्रिक मैकडोनेल (1895–1901) के कार्यकाल में हुआ था।

क. पुराना सचिवालय (Old Secretariat) — वर्तमान उत्तराखंड उच्च न्यायालय

पुराना सचिवालय — वर्तमान उत्तराखंड उच्च न्यायालय भवन, नैनीताल
  • स्थान: मल्लीताल, नैनीताल — बार्न्सडेल एस्टेट।
  • वास्तुशिल्प: लोक निर्माण विभाग के अभियंता एफ. ओ. ऑर्टेल (F. O. Oertel) के डिजाइन से संबंधित।
  • स्थापत्य शैली: गोथिक (Gothic); भूकंपरोधी संरचना।
  • भौगोलिक स्थिति: सामने पार्क तथा पृष्ठभूमि में नैना पीक (ऊँचाई 2,611 मीटर)
  • निर्माण एवं ऐतिहासिक उपयोग — समयरेखा
    1. 1862 — नैनीताल उत्तर-पश्चिमी प्रांत का ग्रीष्मकालीन प्रशासनिक मुख्यालय बना (उस समय वर्तमान उच्च न्यायालय भवन का निर्माण नहीं हुआ था)
    2. 1896 — बार्न्सडेल में आग लगने के बाद नए सचिवालय भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।
    3. 1900 — गोथिक शैली का पुराना सचिवालय भवन बनकर तैयार हुआ।
    4. 1963 के बाद — उत्तर प्रदेश सरकार का नैनीताल में नियमित ग्रीष्मकालीन सचिवालय स्थानांतरण बंद हो गया।
    5. राज्य गठन के साथ — पुराने सचिवालय भवन में उत्तराखंड उच्च न्यायालय स्थापित हुआ।

ख. गवर्नमेंट हाउस (Government House) — वर्तमान नैनीताल राजभवन

गवर्नमेंट हाउस — वर्तमान नैनीताल राजभवन
  • स्थान: राजभवन एस्टेट, नैनीताल।
  • वास्तुकार: एफ. डब्ल्यू. स्टीवन्स (F. W. Stevens)
  • कार्यकारी अभियंता: एफ. ओ. डब्ल्यू. ऑर्टेल (F. O. W. Ortel)
  • स्थापत्य शैली: यूरोपीय गोथिक; स्कॉटिश किले जैसी संरचना।
  • मूल उपयोग: ब्रिटिश लेफ्टिनेंट गवर्नर का आधिकारिक निवास।
  • वर्तमान उपयोग: उत्तराखंड के राज्यपाल का नैनीताल स्थित आधिकारिक आवास।
  • निर्माण — समयरेखा
    1. 27 अप्रैल 1897 — राजभवन का शिलान्यास।
    2. लगभग 1900 — भवन का निर्माण पूर्ण।

3. उत्तराखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल

  • प्रथम: जे. सी. एस. रावत।
  • द्वितीय: प्रफुल्ल सी. पंत।
  • वर्तमान (अक्टूबर 2026): कौशल किशोर शुक्ला — 12 अक्टूबर 2026 की अधिसूचना द्वारा नियुक्त।

4. उत्तराखंड के महाधिवक्ता

  • अंतरिम सरकार के प्रथम महाधिवक्ता: एल. पी. नैथानी।
  • प्रथम निर्वाचित सरकार के प्रथम महाधिवक्ता: मेहरबान सिंह नेगी।
  • वर्तमान महाधिवक्ता (अक्टूबर 2026): सूर्य नारायण बाबुलकर (एस. एन. बाबुलकर)

5. सर्वोच्च न्यायालय — संबंधित तथ्य

  • स्वीकृत न्यायाधीश संख्या: 38 (भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित)
    • 16 मई 2026 — अध्यादेश द्वारा संख्या 34 से बढ़ाकर 38 की गई।
    • 11 अगस्त 2026 — सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अधिनियम, 2026 को राष्ट्रपति की स्वीकृति मिली।
  • जनवरी 2026 में भारत के मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति सूर्यकांत — 53वें मुख्य न्यायाधीश; पदभार ग्रहण 24 नवंबर 2025
02

कृषि, पर्यावरण एवं आपदा

गरुड़ गंगा और पश्चिमी नयार के पुनर्जीवन हेतु ₹60 करोड़

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

  • बागेश्वर की गरुड़ गंगा और पौड़ी की पश्चिमी नयार नदी के जलस्तर में सुधार एवं पुनर्जीवन के लिए लगभग ₹60 करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।
  • यह निर्णय जलागम सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में आयोजित स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (SARRA) की राज्यस्तरीय कार्यकारी समिति की सातवीं बैठक में लिया गया।
STATIC

अतिरिक्त तथ्य — संबंधित नदी तंत्र

उद्गम, सहायक नदियाँ और प्रमुख संगम एक साथ समझें।

1. गरुड़ गंगा–सरयू नदी तंत्र

  • गरुड़ गंगा: बागेश्वर जिले की छोटी नदी है, जो बैजनाथ में गोमती नदी से मिलती है।
  • गोमती: इसका उद्गम डेबरा श्रेणी से होता है। यह बागेश्वर में सरयू से मिलती है; इसी संगम पर प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर स्थित है।
  • सरयू (सरजू): इसका उद्गम बागेश्वर के सरमूल (सहस्रधारा) से होता है। इसकी लंबाई 146 किमी है और यह पंचेश्वर में काली नदी से मिलती है।
  • सरयू को कुमाऊँ की सबसे पवित्र नदी तथा काली नदी को सर्वाधिक जल देने वाली नदी माना जाता है।
  • सरयू की प्रमुख सहायक नदियाँ
    • गोमती: बागेश्वर में सरयू से संगम।
    • पूर्वी रामगंगा: नामिक एवं पोंटिंग हिमनदों से निकलकर रामेश्वर में सरयू से मिलती है। यह सरयू की सबसे बड़ी सहायक नदी है। अधिक जल लाने के बावजूद संगम के बाद संयुक्त धारा सरयू नाम से ही बहती है।
    • पनार: मोरनौला श्रेणी की उत्तरी ढाल से निकलकर काकरीघाट में सरयू से मिलती है।

2. नयार नदी तंत्र

  • पूर्वी नयार: दूधातोली श्रेणी की दक्षिण-पूर्वी ढाल से निकलती है। लंबाई 109 किमी; प्रमुख सहायक धाराएँ—कैन्यूर गाड़ और स्यूंसी गाड़।
  • पश्चिमी नयार: दूधातोली श्रेणी की उत्तर-पश्चिमी ढाल से निकलती है। लंबाई 78 किमी; प्रमुख सहायक धाराएँ—डाईण्ड्यूला गाड़ और स्यौनी गाड़।
  • पूर्वी और पश्चिमी नयार का संगम सतपुली में होता है। इसके बाद नयार नदी व्यासघाट–फूलचट्टी में गंगा से मिलती है।

3. दूधातोली का पंच-नदी तंत्र

  • पश्चिमी रामगंगा
    • दूधातोली से निकलने वाली सबसे लंबी और प्रमुख नदी।
    • अल्मोड़ा और पौड़ी से होते हुए कॉर्बेट नेशनल पार्क के बीच से बहती है।
  • बिनो/बिनी नदी
    • पश्चिमी रामगंगा की प्रमुख सहायक नदी; स्याल्दे के पास मिलती है।
    • दूधातोली की दक्षिण-पश्चिमी ढाल से निकलती है।
  • आटागाड़
    • पिंडर नदी की प्रमुख सहायक नदी।
    • दूधातोली की उत्तरी ढाल (चमोली की ओर) से निकलती है।
  • पूर्वी नयार
  • पश्चिमी नयार
03

कृषि, पर्यावरण एवं आपदा

सुनकिया गाँव — IVRI की जैविक खेती एवं मधुमक्खी पालन पहल

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

  • गाँव: सुनकिया — नैनीताल जनपद।
  • संबंधित संस्थान: भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), मुक्तेश्वर।
  • 28 जुलाई 2026: IVRI ने सुनकिया गाँव में वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण आयोजित किया।
  • 7 अक्टूबर 2026: IVRI ने सुनकिया को चरणबद्ध रूप से मॉडल ग्राम बनाने की दिशा में बागवानी एवं पशुपालन कार्यक्रम आयोजित किया।
अतिरिक्त नोट्स

IVRI मुक्तेश्वर — ‘पशु चिकित्सा विज्ञान का मक्का’

संस्थान का इतिहास और पशु-रोग अनुसंधान में प्रमुख योगदान

01

मुख्य इतिहास

  1. 1889

    पुणे में Imperial Bacteriological Laboratory के रूप में मूल स्थापना।

  2. 1893

    डॉ. अल्फ्रेड लिंगार्ड के प्रयासों से मुक्तेश्वर, नैनीताल स्थानांतरित।

  3. 1925

    नाम बदलकर Imperial Institute of Veterinary Research किया गया।

  4. 1947

    वर्तमान नाम Indian Veterinary Research Institute रखा गया और मुख्यालय इज्जतनगर, बरेली स्थानांतरित हुआ।

02

प्रमुख योगदान

  1. 1899

    पहला Anti-Rinderpest Serum तैयार किया।

  2. 1927

    Rinderpest की Goat Tissue Vaccine विकसित की।

  3. 1940

    मुर्गियों के रानीखेत रोग (Newcastle Disease) का टीका विकसित किया।

04

कृषि, पर्यावरण एवं आपदा

ऑपरेशन मानसून-2026 — कॉर्बेट टाइगर रिजर्व

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

  • शुभारंभ: 15 जून 2026
  • स्थान: ढिकाला जोन, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, नैनीताल।
  • शुभारंभकर्ता: सुबोध उनियाल — वन मंत्री, उत्तराखंड।
  • उद्देश्य: मानसून के दौरान अवैध शिकार एवं वन्यजीव तस्करी रोकना तथा वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • प्रमुख व्यवस्थाएँ: ड्रोन, कैमरा ट्रैप, GPS निगरानी, ई-सर्विलांस, रात्रि गश्त और एंटी-पोचिंग चौकियाँ।
अतिरिक्त नोट्स

उत्तराखंड में वन्यजीव संरक्षण की प्रमुख पहल

01

गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान एवं हिम तेंदुआ संरक्षण

गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यानस्थान: उत्तरकाशी जनपद।
स्नो लेपर्ड टूर — दिसंबर 2025
  • घोषणा: उत्तराखंड सरकार ने गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान में पायलट आधार पर स्नो लेपर्ड टूर संचालित करने की घोषणा की।
  • संबंधित योजना: शीतकालीन पर्यटन कार्ययोजना (Winter Tourism Action Plan)
हिम तेंदुआ संरक्षण — अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
  • भारत का प्रस्तावित प्रथम हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र: लंका (भैरोंघाटी), उत्तरकाशी।
  • प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड: 20 जनवरी 2009 को भारत सरकार द्वारा प्रारंभ।
  • उत्तराखंड का प्रमुख हिम तेंदुआ संरक्षण परिदृश्य: नंदा देवी–गंगोत्री क्षेत्र।
02

हिम तेंदुआ जनसंख्या आकलन — SPAI रिपोर्ट, 2024

रिपोर्टSnow Leopard Population Assessment in India (SPAI)
भारत में कुल हिम तेंदुए718
प्रथम स्थानलद्दाख — 477
द्वितीय स्थानउत्तराखंड — 124
03

उत्तराखंड के राष्ट्रीय उद्यान — स्थापना, क्षेत्रफल एवं मुख्यालय

राष्ट्रीय उद्यानस्थापना वर्षक्षेत्रफल (वर्ग किमी)मुख्यालय
कॉर्बेट NP1936520.82रामनगर
नंदा देवी NP1982624.62जोशीमठ
फूलों की घाटी NP198287.5जोशीमठ
राजाजी NP1983820.42देहरादून
गंगोत्री NP19892,390.02उत्तरकाशी
गोविंद NP1991472.08पुरोला
04

कॉर्बेट एवं राजाजी टाइगर रिज़र्व

प्रमुख तथ्यकॉर्बेटराजाजी
राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना19361983
राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल520.82 वर्ग किमी820.42 वर्ग किमी
टाइगर रिज़र्व का प्रमुख वर्ष1 अप्रैल 197318 अप्रैल 2015
टाइगर रिज़र्व का कुल क्षेत्रफल1,288.31 वर्ग किमी1,075.17 वर्ग किमी
बाघों की संख्या (2022)26054
कॉर्बेट — महत्वपूर्ण तथ्य
  • पहचान: भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान; प्रारंभिक नाम हैली नेशनल पार्क।
  • नाम परिवर्तन: 1954 में रामगंगा राष्ट्रीय उद्यान; 1956 में जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान।
  • बाघ गणना 2022: 260 बाघ — देश के टाइगर रिज़र्वों में सर्वाधिक।
राजाजी — महत्वपूर्ण तथ्य
  • गठन: राजाजी, मोतीचूर और चीला वन्यजीव अभयारण्यों को मिलाकर।
  • नामकरण: सी. राजगोपालाचारी — स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर-जनरल — के नाम पर।
  • दर्जा: राज्य का दूसरा तथा देश का 48वाँ टाइगर रिज़र्व।
  • विस्तार: देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जनपद।
05

शिवालिक हाथी रिज़र्व

घोषणा28 अक्टूबर 2002
कुल क्षेत्रफल5,405.07 वर्ग किमी
विस्तारउत्तराखंड के 8 जिलों में।
प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानकॉर्बेट एवं राजाजी राष्ट्रीय उद्यान।
वन्यजीव अभयारण्यसोनानदी वन्यजीव अभयारण्य — पौड़ी गढ़वाल।
प्रोजेक्ट एलीफेंटफरवरी 1992 में भारत सरकार द्वारा प्रारंभ।
06

उत्तराखंड में बाघों की स्थिति — गणना 2022

उत्तराखंड में कुल बाघ560 — राष्ट्रीय स्थान: तीसरा।
भारत में कुल अनुमानित बाघ3,682
प्रथम स्थानमध्य प्रदेश — 785 बाघ।
द्वितीय स्थानकर्नाटक — 563 बाघ।
05

कृषि, पर्यावरण एवं आपदा

कुंभ 2027 — हाथियों की रेडियो कॉलर से निगरानी

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

  • जुलाई 2026: हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 के दौरान हाथियों की रेडियो कॉलर से निगरानी की योजना तैयार की गई।
  • प्रारंभिक चरण के लिए 4 रेडियो कॉलर उपलब्ध हैं।
  • झुंड का नेतृत्व करने वाले हाथी को रेडियो कॉलर पहनाकर पूरे झुंड की गतिविधियों की वास्तविक समय में निगरानी की जाएगी।
  • उद्देश्य: कुंभ क्षेत्र में मानव–हाथी संघर्ष रोकना और हाथियों की आवाजाही की पूर्व सूचना प्राप्त करना।
06

शिक्षा, विज्ञान एवं स्वास्थ्य

‘आखर’ पॉकेट शब्दकोश ऐप — उत्तराखंड की लोकभाषाओं का डिजिटल संरक्षण

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

  • ऐप: ‘आखर’ (Aakhar) — app-based instant pocket dictionary
  • उद्देश्य: गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी जैसी उत्तराखंड की लोकभाषाओं के संरक्षण, प्रचार और दैनिक प्रयोग को बढ़ावा देना।
  • भाषाएँ: हिंदी, अंग्रेजी, गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी।
  • विकासकर्ता: कर्नल (डॉ.) डी. पी. डिमरी और उनकी टीम; लोकार्पण महंत देवेंद्र दास ने देहरादून में किया।

अन्य चर्चित डिजिटल पहल — त्वरित मिलान

  • भाषा डेटा संग्रह पोर्टल (नवंबर 2025) — गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी का AI-उपयोग योग्य डिजिटल भाषा-डेटा तैयार करने की पहल।
  • ई-वन राहत ऐप (फरवरी 2026) — मानव–वन्यजीव संघर्ष की tracking और अनुग्रह राशि प्रक्रिया।
  • ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल (मार्च 2026) — चारधाम यात्रियों की real-time स्वास्थ्य निगरानी।
  • प्रज्ञानम् AI Chatbot (मार्च 2026) — श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय; भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित।
  • NAINA-AI (अप्रैल 2026) — भीड़ व सार्वजनिक स्थलों में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की पहचान और real-time alert
  • श्रमिक सेवा मोबाइल एप (अप्रैल 2026) — UKBOCW; श्रमिक कल्याण और अनुदान प्रक्रिया में पारदर्शिता।
  • Tourist Care Uttarakhand — चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा पंजीकरण; अपुणि सरकार — नागरिक-केंद्रित ई-सेवाओं का एकीकृत मंच।
  • हिमकाष्ठ ऐप (मई 2026) — उत्तराखंड वन विकास निगम; लकड़ी की ऑनलाइन बिक्री और e-auction
  • फिन बोध (मई 2026) — उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय; वित्तीय साक्षरता।
  • उत्तरावाणी (मई 2026) — उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय; Multi-Community Radio Platform
07

शिक्षा, विज्ञान एवं स्वास्थ्य

उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण (USAME), 2025–26

1. स्थापना एवं कानूनी आधार

  • संबंधित अधिनियम: उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम, 2025 (अधिनियम संख्या 18, 2025)
  • प्रथम अध्यक्ष: डॉ. सुरजीत सिंह गांधी।
  • संरचना: अध्यक्ष सहित कुल 12 सदस्य।
स्थापना से क्रियान्वयन तक

महत्वपूर्ण तिथियाँ

01

प्रमुख घटनाएँ

  1. 20 अगस्त 2025

    विधानसभा द्वारा विधेयक पारित

  2. 6 अक्टूबर 2025

    राज्यपाल की मंजूरी

  3. 8 अक्टूबर 2025

    राजपत्र में अधिनियम प्रकाशित

  4. 3 फरवरी 2026

    उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन

  5. 1 जुलाई 2026

    पुराने मदरसा बोर्ड के स्थान पर नई व्यवस्था लागू

2. प्रमुख प्रावधान

  • पुरानी व्यवस्था समाप्त: 1 जुलाई 2026 से उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2016 एवं गैर-सरकारी अरबी-फारसी मदरसा मान्यता विनियमावली, 2019 निरस्त।
  • नई व्यवस्था: उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अंतर्गत अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता एवं नियमन।
  • दायरा: सभी 6 अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों के शैक्षणिक संस्थान — मुस्लिम, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई एवं पारसी।
08

शिक्षा, विज्ञान एवं स्वास्थ्य

उत्तराखंड की पहली एविएशन एकेडमी — पराग फार्म

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

  • 15 जुलाई 2026 को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य में एविएशन एकेडमी स्थापित करने के निर्देश दिए।
  • प्रस्तावित स्थान: पराग फार्म, ऊधम सिंह नगर।
  • उद्देश्य: प्रदेश में पायलट प्रशिक्षण की सुविधा विकसित करना तथा विमानन क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करना।
  • स्थिति: जुलाई 2026 में स्थापना के निर्देश दिए गए थे; एकेडमी का संचालन शुरू नहीं हुआ था।

अतिरिक्त नोट्स — उत्तराखंड के प्रमुख हवाई अड्डे

अतिरिक्त नोट्स — उत्तराखंड के प्रमुख हवाई अड्डे
हवाई अड्डा / हवाई पट्टीस्थानजनपद
जौलीग्रांट (देहरादून एयरपोर्ट)जौलीग्रांट, डोईवालादेहरादून
पंतनगर हवाई अड्डापंतनगरऊधम सिंह नगर
नैनी सैनी हवाई अड्डानैनी सैनीपिथौरागढ़
गौचर हवाई पट्टीगौचरचमोली
चिन्यालीसौड़ (भड़कोट) हवाई पट्टीचिन्यालीसौड़उत्तरकाशी

इन पाँच प्रमुख विमानन स्थलों में 2 नियमित नागरिक हवाई अड्डे तथा 3 अन्य हवाई अड्डे/हवाई पट्टियाँ शामिल हैं।

उत्तराखंड की प्रमुख हेली सेवाएँ

  • रुद्रप्रयाग (25 मार्च 2026): दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल पहुँचाने हेतु निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई।
  • एम्स ऋषिकेश (29 अक्टूबर 2024): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रोजेक्ट संजीवनी’ के अंतर्गत देश की पहली निःशुल्क हेलीकॉप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवा (HEMS) का शुभारंभ किया।
09

शिक्षा, विज्ञान एवं स्वास्थ्य

उत्तराखंड का प्रथम राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय — गौलापार, हल्द्वानी

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

  • विश्वविद्यालय: उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय (Uttarakhand State Sports University)
  • स्थान: गौलापार, हल्द्वानी, जिला नैनीताल।
  • विशेषता: उत्तराखंड का पहला समर्पित खेल विश्वविद्यालय।
  • 29 अगस्त 2026: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया।
  • निर्माण कार्य: गौलापार स्थित मानसखण्ड खेल परिसर में विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के ₹43.50 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।
अतिरिक्त नोट्स

उत्तराखंड खेल नीति एवं प्रमुख खेल योजनाएँ

1. उत्तराखंड खेल नीति, 2021

  • मंत्रिमंडल की स्वीकृति: 23 नवंबर 2021।
  • प्रमुख प्रावधान: खेल छात्रवृत्ति, खेल सुविधाओं का विकास तथा पात्र पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नियुक्ति।

उत्तराखंड की सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण

उत्तराखंड की सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण
श्रेणीआरक्षण
मूल निवासी महिलाएँ30%
अग्निवीर10%
राज्य आंदोलनकारी10%
भूतपूर्व सैनिक5%
अनाथ बच्चे5%
खिलाड़ी4%
दिव्यांगजन4%
स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित2%

2. प्रमुख खेल छात्रवृत्ति योजनाएँ

2. प्रमुख खेल छात्रवृत्ति योजनाएँ
विवरणमुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजनामुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना
शुभारंभ29 अगस्त 202229 अगस्त 2023
आयु वर्ग8–14 वर्ष14–23 वर्ष
मासिक छात्रवृत्ति₹1,500₹2,000
वार्षिक लाभार्थी3,9002,600
प्रति जिला चयन150 बालक + 150 बालिकाएँ100 बालक + 100 बालिकाएँ

3. एक जनपद–एक खेल पहल, 2026

  • मई 2026 में उत्तराखंड के 13 जनपदों के लिए विशिष्ट खेलों का चयन किया गया। इसका उद्देश्य जनपदवार चयनित खेलों में प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं का विकास करना है।

जनपदवार चयनित खेल

जनपदवार चयनित खेल
जनपदचयनित खेल
अल्मोड़ाबैडमिंटन
बागेश्वरताइक्वांडो
चमोलीरेस वॉक (पैदल चाल)
चम्पावतफुटबॉल
देहरादूनशूटिंग
हरिद्वारकुश्ती
नैनीतालमॉडर्न पेंटाथलॉन
पौड़ी गढ़वालएथलेटिक्स
पिथौरागढ़मुक्केबाजी
रुद्रप्रयागवुशू
टिहरी गढ़वालकैनोइंग एवं कयाकिंग
ऊधमसिंह नगरसाइकिलिंग
उत्तरकाशीकबड्डी
10

शिक्षा, विज्ञान एवं स्वास्थ्य

तपोवन भू-तापीय ऊर्जा परियोजना — चमोली

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

  • 19 जुलाई 2026: चमोली जिले के तपोवन में भू-तापीय ऊर्जा परियोजना के वैज्ञानिक अन्वेषण कार्य की शुरुआत।
  • स्थान: तपोवन, जोशीमठ, चमोली।
  • तकनीकी सहयोग: आइसलैंड की Verkis Consulting Engineers की भारतीय सहयोगी संस्था।
  • जून 2026: तपोवन परियोजना का अन्वेषण UJVNL को आवंटित।
  • प्रस्तावित क्षमता: पायलट परियोजना 1 मेगावाट और वाणिज्यिक परियोजना 10 मेगावाट।
  • संबंधित नीति: उत्तराखंड भू-तापीय ऊर्जा नीति, 2025

अतिरिक्त नोट्स — प्रमुख भू-तापीय क्षेत्र एवं गर्म जलस्रोत

अतिरिक्त नोट्स — प्रमुख भू-तापीय क्षेत्र एवं गर्म जलस्रोत
क्र.प्रमुख स्थलजनपद
1तपोवन–सलधारचमोली
2बदरीनाथ — तप्तकुंडचमोली
3यमुनोत्री — सूर्यकुंडउत्तरकाशी
4गंगनानी — ऋषिकुंडउत्तरकाशी
5जानकीचट्टीउत्तरकाशी
6गौरीकुंडरुद्रप्रयाग

अतिरिक्त नोट्स — भू-तापीय ऊर्जा नीति, 2025

  • 9 जुलाई 2025: उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने भू-तापीय ऊर्जा नीति, 2025 को मंजूरी दी।
  • 17 जनवरी 2025: उत्तराखंड सरकार एवं आइसलैंड की Verkis Consulting Engineers के बीच भू-तापीय ऊर्जा विकास हेतु समझौता।
11

संस्कृति, साहित्य एवं पर्यटन

संस्कृति, साहित्य एवं पर्यटन: ‘ढोली’ के विशेष संदर्भ में

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

  • पुरस्कार विवरण: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार — वर्ष 2024 की फिल्मों के लिए; परिणाम 18 जुलाई 2026 को घोषित।
  • फिल्म व सम्मान: ‘ढोली’ (Dholi) को रजत कमल के साथ सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फिल्म का पुरस्कार मिला।
  • निर्माता और निर्देशक: SC Pharmachem Pvt. Ltd. (निर्माता) तथा दिनेश पी. भोंसले (निर्देशक)
  • संगीत: उत्तराखंड के लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी।
  • ऐतिहासिक उपलब्धि: यह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वाली पहली गढ़वाली फिल्म है; पुरस्कार संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं के अतिरिक्त भाषाओं की फीचर फिल्म श्रेणी के अंतर्गत दिया गया।

अन्य प्रमुख राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आर्टिकल 370 (Article 370)
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म: श्रीकांत (Srikanth)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: ममूटी (Bramayugam) और कार्तिक आर्यन (Chandu Champion)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: यामी गौतम (Article 370)
12

संस्कृति, साहित्य एवं पर्यटन

‘द डिवाइन मदर’ — जर्मनी के Green Screen Film Festival के लिए चयनित

मुख्य तथ्य

  • अंतरराष्ट्रीय चयन: ‘द डिवाइन मदर’ सितंबर 2026 में जर्मनी के Green Screen International Film Festival में प्रदर्शित की जाएगी।
  • फिल्म का विषय: यह डॉक्यूमेंट्री उत्तराखंड के जंगलों में किंग कोबरा के जीवन, व्यवहार और संरक्षण-महत्व को दिखाती है।
  • पुरस्कार: मंडी, हिमाचल प्रदेश में 3–5 जुलाई 2026 को आयोजित Devbhoomi International Film Festival में इसे सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार मिला।
  • निर्माण: पद्मश्री वन्यजीव फोटोग्राफर अनूप साह और वन्यजीव संरक्षणकर्ता पार्थ शर्मा; निर्देशन: अजय सूरी।

अतिरिक्त नोट्स — उत्तराखंड से जुड़ी अन्य सम्मानित फिल्में

अतिरिक्त नोट्स — उत्तराखंड से जुड़ी अन्य सम्मानित फिल्में
फिल्मसंबंधित व्यक्तिआयोजन / संस्थापुरस्कार / सम्मान
द लूप ऑफ लाइफ (The Loop of Life)पटकथा एवं निर्देशन: डॉ. अनीता नेगी; क्रिएटिव डायरेक्शन: डॉ. भुवन तिवारी।3rd ISCA International Film Festival (IFF-2026)मोबाइल शॉर्ट फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म।
सेकेंड चांस (Second Chance)निर्देशक: हर्षित मिश्रा; निर्माता: दीपा धामी।NHRC Human Rights Short Film Competitionराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान।
पायर (Pyre)निर्देशक: विनोद कापड़ी।Mosaic International South Asian Film Festival (MISAFF-2025), कनाडा।सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ संगीत।
13

संस्कृति, साहित्य एवं पर्यटन

सीता सर्किट परियोजना — पौड़ी के धार्मिक स्थलों का एकीकृत विकास

1. सीता सर्किट परियोजना — उत्तराखंड (2026)

  • मुख्य केंद्र: फलस्वाड़ी गाँव, सितोनस्यूँ पट्टी, कोट विकासखंड, पौड़ी गढ़वाल।
  • संबंधित जिले: पौड़ी गढ़वाल एवं टिहरी गढ़वाल।
  • प्रथम चरण की स्वीकृत धनराशि: ₹78 लाख (अगस्त 2026)
  • उद्देश्य: रामायण से जुड़े धार्मिक स्थलों का एकीकृत विकास एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना।

सीता सर्किट के प्रमुख धार्मिक स्थल

सीता सर्किट के प्रमुख धार्मिक स्थल
धार्मिक स्थलस्थानजिला
सीता माता मंदिरफलस्वाड़ी गाँव, सितोनस्यूँ पट्टीपौड़ी गढ़वाल
विदाकोटी मंदिरसितोनस्यूँ पट्टीपौड़ी गढ़वाल
वाल्मीकि मंदिरकोटसाड़ा गाँवपौड़ी गढ़वाल
लक्ष्मण मंदिरदेवल गाँवपौड़ी गढ़वाल
रघुनाथ मंदिरदेवप्रयागटिहरी गढ़वाल

सीता सर्किट — अतिरिक्त महत्वपूर्ण तथ्य

  • सीता माता भू-समाधि स्थल: फलस्वाड़ी गाँव, पौड़ी गढ़वाल (धार्मिक मान्यता के अनुसार)
  • मंसार मेला: फलस्वाड़ी क्षेत्र में माता सीता की स्मृति में आयोजित पारंपरिक धार्मिक मेला।
संबंधित अध्ययन

अतिरिक्त नोट्स — मानसखंड मंदिर माला मिशन

मिशन के प्रमुख तथ्य

  • संबंधित क्षेत्र: कुमाऊँ मंडल।
  • प्रथम चरण: 16 मंदिरों का विकास।
  • 12 अक्टूबर 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिथौरागढ़ यात्रा के दौरान मिशन से संबंधित विकास कार्यों का शिलान्यास।
  • उद्देश्य: प्राचीन मंदिरों का संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं धार्मिक पर्यटन का विकास।

प्रथम चरण के 16 मंदिर — जिलेवार

प्रथम चरण के 16 मंदिर — जिलेवार
जिलाप्रमुख मंदिरसंख्या
अल्मोड़ाजागेश्वर महादेव, चितई गोलू, कटारमल सूर्य मंदिर, कसार देवी, नंदा देवी5
पिथौरागढ़पाताल भुवनेश्वर, हाट कालिका2
बागेश्वरबागनाथ, बैजनाथ2
चंपावतपाताल रुद्रेश्वर, पूर्णागिरि, वाराही देवी, बालेश्वर4
नैनीतालनैना देवी, कैंची धाम2
ऊधम सिंह नगरचैती धाम1
कुल16
14

संस्कृति, साहित्य एवं पर्यटन

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 — प्रथम दल टनकपुर से रवाना

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

  • 5 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर (चम्पावत) से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

यात्रा 2026 — प्रमुख तथ्य

यात्रा 2026 — प्रमुख तथ्य
विवरणप्रमुख तथ्य
यात्रा अवधिजून–अगस्त 2026
कुल चयनित यात्री1,000 यात्री, कुल 20 दल (प्रत्येक मार्ग पर 10)
मुख्य आयोजकविदेश मंत्रालय, भारत सरकार
उत्तराखंड की नोडल एजेंसीकुमाऊँ मंडल विकास निगम (KMVN)
सुरक्षा एवं चिकित्सा सहायताभारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
अतिरिक्त नोट्स

कैलाश मानसरोवर यात्रा

1. इतिहास एवं प्रमुख मार्ग

  • 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद बंद हुई यात्रा 1981 में लिपुलेख मार्ग से पुनः शुरू हुई। वर्ष 2020–24 तक स्थगित रहने के बाद 2025 में यात्रा पुनः बहाल की गई।

भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रमुख मार्ग

भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रमुख मार्ग
मार्गराज्ययात्रा प्रारंभ
लिपुलेख दर्रापिथौरागढ़, उत्तराखंड1981
नाथू ला दर्रासिक्किम2015

2. लिपुलेख मार्ग एवं प्रमुख पड़ाव

  • सड़क संपर्क: सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित घटियाबगड़–लिपुलेख सड़क से यात्रा मार्ग सुगम हुआ है।

मार्ग के प्रमुख पड़ाव

मार्ग के प्रमुख पड़ाव
प्रमुख पड़ावभौगोलिक एवं परीक्षा-योग्य महत्त्व
गुंजीआदि कैलाश (5,945 मीटर) और लिपुलेख मार्गों का प्रमुख जंक्शन
कालापानीकाली नदी के उद्गम क्षेत्र से संबंधित; भारत-नेपाल सीमा विवाद की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण
नाभीढांगलिपुलेख से पहले प्रमुख भारतीय पड़ाव; यहाँ से ओम पर्वत (5,590 मीटर) के दर्शन होते हैं
लिपुलेख दर्रालगभग 5,050 मीटर; भारत-चीन सीमा पर स्थित सामरिक एवं ऐतिहासिक व्यापारिक दर्रा

3. कैलाश मानसरोवर — प्रमुख भौगोलिक तथ्य

3. कैलाश मानसरोवर — प्रमुख भौगोलिक तथ्य
स्थलप्रमुख विशेषताएँ
कैलाश पर्वततिब्बत (चीन) में स्थित; ऊँचाई लगभग 6,638 मीटर; हिंदू, बौद्ध, जैन एवं बोन परंपराओं में पवित्र
मानसरोवर झीललगभग 4,530 मीटर की ऊँचाई पर स्थित मीठे पानी की झील; क्षेत्रफल लगभग 320 वर्ग किमी
राक्षसतालमानसरोवर के निकट स्थित खारे पानी की झील; रावण ह्रद के नाम से भी प्रसिद्ध
गंगा-छूमानसरोवर एवं राक्षसताल को जोड़ने वाली प्राकृतिक जलधारा; लंबाई लगभग 6 किमी

प्रमुख नदी तंत्र

  • कैलाश-मानसरोवर क्षेत्र से चार प्रमुख नदी प्रणालियाँ संबंधित हैं — सिंधु, सतलज, ब्रह्मपुत्र (यारलुंग सांगपो) एवं करनाली (घाघरा)

4. कैलाश पर्वत की परिक्रमा

  • कैलाश परिक्रमा का प्रमुख आधार शिविर दारचेन है। लगभग 52–53 किमी लंबी इस परिक्रमा को तिब्बती परंपरा में कोरा (Kora) कहा जाता है।

परिक्रमा के प्रमुख पड़ाव

परिक्रमा के प्रमुख पड़ाव
पड़ावमहत्त्व
यम द्वारपैदल परिक्रमा का प्रारंभिक स्थल
दिरापुककैलाश पर्वत के उत्तरी भाग के दर्शन का प्रमुख पड़ाव
डोल्मा ला दर्रापरिक्रमा का सर्वोच्च एवं सबसे दुर्गम बिंदु; ऊँचाई लगभग 5,600 मीटर
जुथुलपुकडोल्मा ला दर्रे के बाद परिक्रमा का प्रमुख पड़ाव
15

संस्कृति, साहित्य एवं पर्यटन

डांडा देवराना की जातर — उत्तरकाशी

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

  • स्थान: देवराना, नौगाँव विकासखंड, उत्तरकाशी; क्षेत्र: रवांई (यमुना) घाटी।
  • समर्पित देवता: रुद्रेश्वर महादेव।
  • आयोजन: प्रतिवर्ष आषाढ़ माह में।
  • विशेषता: रवांई घाटी के 65 गाँवों की सामूहिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक जातर।
  • दर्जा: राजकीय मेला।

जुलाई 2026 का आयोजन

  • 30 जून 2026: रुद्रेश्वर महादेव गर्भगृह से बाहर आए।
  • 1 जुलाई 2026: देव डोली के साथ डांडा देवराना की जातर आयोजित हुई।
  • मेले में देव डोली, पारंपरिक वाद्ययंत्र, देवपूजन और तांदी नृत्य प्रमुख रहे।
16

संस्कृति, साहित्य एवं पर्यटन

उत्तराखंड की पहली GI उत्पाद गैलरी — हल्द्वानी

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

हल्द्वानी की GI उत्पाद गैलरी में प्रदर्शित उत्तराखंड के उत्पाद

GI उत्पाद गैलरी

उत्तराखंड वन प्रशिक्षण अकादमी (FTA), हल्द्वानी, नैनीताल।

स्थापना
जुलाई 2026
विशेषता
उत्तराखंड की पहली समर्पित GI उत्पाद गैलरी।
प्रदर्शित उत्पाद
राज्य के 28 GI टैग प्राप्त उत्पाद।

अतिरिक्त तथ्य

  • 4 दिसंबर 2023: उत्तराखंड के 18 उत्पादों को एक ही दिन GI प्रमाणपत्र प्राप्त हुए।
  • GI का पूर्ण रूप: Geographical Indication (भौगोलिक संकेतक)
  • संबंधित अधिनियम: भौगोलिक संकेतक (पंजीकरण एवं संरक्षण) अधिनियम, 1999
  • GI रजिस्ट्री: चेन्नई, तमिलनाडु।
17

रैंकिंग, रिपोर्ट एवं सूचकांक

Investment Friendliness Index 2026 — पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर राज्यों में उत्तराखंड प्रथम

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

  • जारीकर्ता: नीति आयोग, 17 जुलाई 2026 — सूचकांक का प्रथम संस्करण
  • उत्तराखंड: पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर राज्यों में प्रथम स्थान, समग्र रैंकिंग में 11वाँ स्थान
  • उत्तराखंड का स्कोर: 47.5 अंक — Frontrunner श्रेणी

IFI 2026 — शीर्ष 3 राज्य

IFI 2026 — शीर्ष 3 राज्य
श्रेणीप्रथमद्वितीयतृतीय
पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर राज्यउत्तराखंड (47.5)असम (47.3)हिमाचल प्रदेश (46.1)
समग्र रैंकिंगगुजरात (56.6)महाराष्ट्र (53.7)तमिलनाडु (53.3)

अतिरिक्त नोट्स — सूचकांक की संरचना

  • कुल राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश: 36 (28 राज्य + 8 केंद्रशासित प्रदेश)
  • मूल्यांकन का आधार: सरकारी एवं अन्य उपलब्ध आँकड़े तथा Investor Perception Survey
  • प्रदर्शन की 4 श्रेणियाँ: Top Performers, Frontrunners, Emerging Performers और Aspiring States
18

खेल एवं साहसिक उपलब्धियाँ

चेतन भट्ट — South Asian Karate Championship 2026 में स्वर्ण

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

  • खिलाड़ी: चेतन भट्ट — उत्तराखंड।
  • उपलब्धि: Senior Kumite −84 kg वर्ग में स्वर्ण पदक।
  • प्रतियोगिता: Senior South Asian Karate Championship 2026 — ढाका, बांग्लादेश।

प्रतियोगिता का परिणाम

  • नेपाल टीम चैंपियन बना।
  • भारत 17 स्वर्ण, 16 रजत और 17 कांस्य सहित कुल 50 पदकों के साथ उपविजेता रहा।
  • मेजबान बांग्लादेश तीसरे स्थान पर रहा।

प्रमुख Karate, Judo एवं Taekwondo खिलाड़ी — त्वरित पुनरावृत्ति

  • Karate
    • अनामिका बिष्ट — चम्पावत; South Asian Karate Championship, Colombo 2025 में रजत।
    • शिवानी गुप्ता — देहरादून; अंतरराष्ट्रीय Karate खिलाड़ी, तीलू रौतेली पुरस्कार 2025
    • चेतन भट्ट — हल्द्वानी, नैनीताल; Senior South Asian Karate Championship 2026 में Senior Kumite −84 kg स्वर्ण।
  • Judo
    • उन्नति शर्मा — Commonwealth Games 2026 में Women’s 63 kg कांस्य।
  • Taekwondo
    • अलिशा मनराल — बागेश्वर; तीलू रौतेली पुरस्कार 2025
    • लतिका भंडारी — नैनीताल; तीलू रौतेली पुरस्कार 2026
19

खेल एवं साहसिक उपलब्धियाँ

पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियाँ

मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान — 21 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल

सम्मानित खिलाड़ी

निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल।

मुख्यमंत्री
पुष्कर सिंह धामी।
स्थान
मुख्यमंत्री आवास, देहरादून।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ एवं पदक

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ एवं पदक
खिलाड़ीप्रतियोगिताभार वर्गपदक
निकिता चंद — पिथौरागढ़अंडर-23 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 202660 किग्रारजत
काजल फर्स्वाण — पिथौरागढ़अंडर-23 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 202665 किग्रारजत
आरती धारियाल — पिथौरागढ़52वीं गोल्डन बेल्ट अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 202654 किग्रास्वर्ण

आयोजन स्थल

  • एशियाई अंडर-23 चैंपियनशिप: जकार्ता, इंडोनेशिया।
  • गोल्डन बेल्ट प्रतियोगिता: ब्रायला (Brăila), रोमानिया।

उत्तराखंड के अन्य प्रमुख मुक्केबाज

  • निवेदिता कार्की — पिथौरागढ़
    • 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 में 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक।
  • पवन बर्त्वाल — उत्तराखंड
    • वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025, इंग्लैंड में भारत का प्रतिनिधित्व।
    • वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025, ग्रेटर नोएडा में रजत पदक।
    • सैन्य इकाई: 9 गढ़वाल राइफल्स।
20

खेल एवं साहसिक उपलब्धियाँ

मंजू नयाल — भारत की पहली महिला 3-स्टार अंतरराष्ट्रीय कुराश रेफरी

मुख्य तथ्य

  • उपलब्धि: मंजू नयाल भारत की पहली महिला 3-स्टार अंतरराष्ट्रीय कुराश रेफरी बनीं।
  • परीक्षा: उज्बेकिस्तान में 19–21 अप्रैल 2026 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय रेफरी परीक्षा उत्तीर्ण की।
21

खेल एवं साहसिक उपलब्धियाँ

अंकिता ध्यानी — 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

परिचय एवं प्रतियोगिता

दौड़ के दौरान अंकिता ध्यानी

अंकिता ध्यानी

पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड।

प्रतियोगिता
65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2026
आयोजन
24–28 जून 2026
स्थान
कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर, ओडिशा।

पदक एवं स्पर्धाएँ

पदक एवं स्पर्धाएँ
पदकस्पर्धासमय
स्वर्णमहिला 3000 मीटर स्टीपलचेज9 मिनट 44.05 सेकंड
रजतमहिला 1500 मीटर दौड़4 मिनट 20.78 सेकंड

उत्तराखंड का कुल प्रदर्शन: 5 पदक — 1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य।

22

पुरस्कार एवं व्यक्तित्व

अजीत डोभाल — लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

  • सम्मान: लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 — अजीत डोभाल।
  • कारण: भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान।
  • प्रदान: 1 अगस्त 2026, पुणे — केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा; पुरस्कार Tilak Smarak Mandir Trust द्वारा दिया जाता है।
  • उत्तराखंड संबंध: अजीत डोभाल का जन्म 20 जनवरी 1945 को घीड़ी-बनेलस्यूं, पौड़ी गढ़वाल में हुआ।
23

पुरस्कार एवं व्यक्तित्व

ले. जनरल (से.नि.) गजेन्द्र जोशी — UKPSC के नए अध्यक्ष

परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य

  • नियुक्ति: जुलाई 2026 — लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेन्द्र जोशी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष।
  • नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत राज्यपाल द्वारा की गई।

UKPSC एवं UKSSSC — त्वरित पुनरावृत्ति

  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)
    • स्थापना/अस्तित्व में: 15 मई 2001
    • मुख्यालय: हरिद्वार।
    • प्रथम अध्यक्ष: एन. पी. नवानी।
  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
    • गठन: 17 सितंबर 2014
    • मुख्यालय: देहरादून।
    • प्रथम अध्यक्ष: डॉ. आर. बी. एस. रावत (IFS, सेवानिवृत्त)
    • जुलाई 2026 में अध्यक्ष: जी. एस. मर्तोलिया (IPS, सेवानिवृत्त) — 13 अक्टूबर 2022 से।

जुलाई 2026 मासिक क्विज़

23 विषयों से 23 परीक्षा-उपयोगी प्रश्न उपलब्ध हैं। प्रश्न और विकल्प हर प्रयास में क्रम बदल सकते हैं।