हिंदी · शब्द-विचार

अनेकार्थी शब्द

जिस शब्द के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उसे अनेकार्थी शब्द कहते हैं। उसका अर्थ वाक्य के संदर्भ से समझा जाता है।

139 शब्द-प्रविष्टियाँ 7 अध्ययन सेट

सेट 01 — अनेकार्थी शब्द

18 शब्द
हरि
मेंढक, सर्प, सूर्य, चंद्रमा, हाथी, घोड़ा, सिंह, वानर, हंस, कोयल, कामदेव, कृष्ण, ब्रह्मा, विष्णु, महेश
अंक
गोद, नाटक का भाग, अध्याय, अक्षर, चिह्न, निशान, संख्या, भाग्य, शरीर, पाप
अपवाद
कलंक, खंडन, दोष, किसी नियम में छूट
चपला
बिजली, चंचल स्त्री, लक्ष्मी, जिह्वा, वेश्या
चंचला
बिजली, चंचल स्त्री, लक्ष्मी
अर्थ
धन, मूल्य, ऐश्वर्य, इच्छा, अभिप्राय, कारण, मतलब
अंग
शरीर, देह, अवयव, अंश, शाखा, सहायक
अंचल/आँचल
साड़ी का पल्लू, सिरा, प्रदेश
अंत
मृत्यु, समाप्ति, सिरा, भेद, रहस्य
अंतरंग
गुप्त, घनिष्ठ, अंदर का, भीतरी
अचल
स्थिर, अटल, निश्चल, पहाड़, पेड़, पार्वती
अधर
नीचे का, होंठ, नीचा, बुरा, चंचल, पाताल, आकाश, अनाधार
अब्ज
कमल, कपूर, चंद्रमा, शंख
अर्घ
जलदान, भेंट, मूल्य, घोड़ा, मधु, शहद
अमृत
जल, दूध, पारा, अन्न, गिलोय, मृत्युरहित, स्वर्ग, मुक्ति
अंबर
आकाश, बादल, वस्त्र, कपास, इत्र, अभ्रक
अर्क
इंद्र, सूर्य, ताँबा, शराब / आसव, काढ़ा, प्रकाश की किरण, आक, मदार का पौधा
असली
युद्ध

सेट 02 — अनेकार्थी शब्द

22 शब्द
कपि
बंदर, हनुमान, हाथी, सूर्य
कनक
धतूरा, सोना, गेहूँ, आटा, खजूर, पलाश
वन
पानी, जंगल, वाटिका, फूलों का गुच्छा
पानी
वर्षा, जल, चमक, इज्जत, सम्मान
जीवन
गंगा, जल, पुत्र, जिंदगी, प्राण, जीविका-निर्वाह
कर
किरण, हाथ, सूँड, टैक्स, ओला, करना
काल
समय, अवसर, शत्रु, अकाल, मृत्यु, यमराज
आकर
कोष, स्रोत, खान, पहुँचकर
आली
मान्यवर, सखी, पंक्ति, गीला
आगम
आना, ज्ञान, शास्त्र
अलि
भौंरा, बिच्छू, कोयल, कौआ, कुत्ता, मदिरा
वर्ण
सोना, अक्षर, रंग, जाति, रूप
नग
पर्वत, सूर्य, वृक्ष, सर्प, विशेष रत्न, संख्या
मूक
गूँगा, चुप
घन
बादल, बड़ा हथौड़ा, Cube, Power of Three
द्विज
अंडज, प्राणी, पक्षी, चंद्रमा, दाँत, तारा, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य
कोटि
श्रेणी, करोड़, धनुष का सिरा
नाग
पर्वत, हाथी, बादल, साँप
कृष्ण
काला, श्याम, एक पक्ष, वेदव्यास, चंद्रमा का धब्बा
पत्र
वृक्ष का पत्ता, पंख, चिट्ठी
कलुष
अपवित्रता, कलंक, गंदगी, पाप
बेला
समय, अवकाश, समुद्र की लहर

सेट 03 — अनेकार्थी शब्द

17 शब्द
सारंग
बाज, पपीहा, सर्प, कोयल, राजहंस, मोर, मेंढक, मछली, जल, कमल, बादल, रात्रि, कामदेव, स्त्री, केश, वस्त्र, शंख, सूर्य, सोना, धनुष, भौंरा, चंद्रमा, समुद्र
वर
वरदान, वरण करने योग्य, श्रेष्ठ, दूल्हा, पति
अज
विद्या, ईश्वर, दशरथ के पिता, जीव / जीवात्मा, बकरा, मेष राशि, जिसका जन्म न हो
पंच
पाँच, ग्राम संबंधी, निर्णय लेने वाले
पंचानन
सिंह, शिव, प्रचंड विद्वान
कृष्णा
द्रौपदी, यमुना
कौशिक
सवेरा, इंद्र, उल्लू, नेवला, विश्वामित्र
दंड
व्यायाम, डंडा, सजा, जहाज का मस्तूल, यमराज
ध्रुव
स्थिर, निश्चित, पर्वत, एक तारा
स्नेह
तेल
धात्री
माता, उपमाता, धाय माँ, धरती, आँवला
गो
आकाश, सूर्य, तारे, स्वर्ग, पृथ्वी, सरस्वती, किरण, बाण, वाणी, नदी, जल, गाय, घोड़ा, बैल, माता, आँख, जीभ, इंद्रिय
तारा
बृहस्पति की स्त्री, बाली की स्त्री, आँख की पुतली, नक्षत्र, भाग्य
दल
समूह, सेना, भाग, हिस्सा, स्कंध, पत्ता, पत्र, नाश
पक्ष
15 दिन का समय, पंख, दल, ओर, पार्श्व, प्रवृत्ति
मणि
श्रेष्ठजन, बकरे के गले की थैली, कीमती पत्थर
भोर
सुबह, सीधा, भूलने का स्वभाव

सेट 04 — अनेकार्थी शब्द

16 शब्द
बंसी
बाँसुरी, मछली फँसाने का काँटा
अरुण
सूर्य का सारथी, बाल सूर्य, गरुड़, लाल सिंदूर, केसर, कुमकुम
सर
सिर, बाण, पराजित, तालाब, चिता
अक्षर
ब्रह्मा, विष्णु, महेश, अविनाशी, सत्य, धर्म, तपस्या, मोक्ष, आत्मा, गगन, जल, वर्ण
सोम
एक देवता, कुबेर, चंद्रमा, सोमवार, स्वर्ग, अमृत, वायु, जल
गुरु
बड़ा, भार, बृहस्पति, श्रेष्ठ, अध्यापक
भेद
छेद, रहस्य, अंतर
लहर
उमंग, तरंग, जोश, शंका, झूलना
केतु
एक ग्रह, तारा, पुच्छल तारा, ध्वजा, चमक, किरण
रक्त
ताँबा, कमल, केसर, चंदन, कुंकुम, लाल, खून
चश्मा
स्रोत, ऐनक
दारू
दवा, शराब, बारूद
सूत
सारथी, बढ़ई, संतान, परमेश्वर, धागा, तागा, रेशम
भुवन
संसार, 14, लोक, जल
कलि
कलियुग, कलह, दुख, पाप
उग्र
गरम, सूर्य, महादेव, तीव्र, क्रूर, दुखदायक

सेट 05 — अनेकार्थी शब्द

23 शब्द
अंग
किरण, हिस्सा, भाग
सुरभि
वसंत, ऋतु, गौ, सुगंध, पृथ्वी, शराब, तुलसी, स्वर्ग, श्रेष्ठ
पतंग
सूर्य, नाव, पक्षी, टिड्डी
मद
मद्य, नशा, अहंकार, कस्तूरी, हर्ष, गर्व
मूल
जड़, आधार, बुनियाद, एक नक्षत्र, आरंभ, मूल्य
अक्षत
कच्चा चावल, पूरा, समूचा, अखंडित चावल, बिना घाव
सूर
वीर, विद्वान, सूरदास, सूर्य, अंधा
हर
शिव, प्रत्येक को हरण करने वाला, हल
रसाल
आम, ईख, मनोहर, रसीला, मीठा, स्वादिष्ट
पयोधर
पर्वत, बादल, स्तन, तालाब
विहंग/गंधर्व
पक्षी, बादल, विमान, बाण
ऊर्मि
लहर, पीड़ा, दुख, शिकन, कपड़े की सिलवट
बलि
राजा बलि, बलिदान, चढ़ावा, कर, भेंट
सैंधव
समुद्र, नमक, घोड़ा
मानस
मनुष्य, मन, सरोवर, कामदेव, दूत
पट
रेशम, कपड़ा, परदा, द्वार, तुरंत
पुष्कर
तालाब, पानी, कमल, सर्प, युद्ध, आकाश, सूर्य
पय
पानी, दूध, अन्न
निशाचर
राक्षस, प्रेत, उल्लू, चोर
घट
शरीर, देह, मन, किनारा, घड़ा, चक्की
आराम
उद्यान, विश्राम, राहत
कंटक
काँटा, विघ्न
अंकुश
नियंत्रण, दबाव, हाथी को रोकने के लिए लोहे का टुकड़ा

सेट 06 — अनेकार्थी शब्द

18 शब्द
कटक
शिविर, सेना, समूह, चटाई, शृंखला
अर्णव
समुद्र, इंद्र, सूर्य
गण
शिव के दूत, अनुचर, मनुष्य, भूत-प्रेत, समूह (सेना का भाग), श्रेणी
केसर
कुमकुम, जाफरान, कश्मीर
अश्म
पर्वत, पत्थर, बादल
धनंजय
अर्जुन, विष्णु, वायु, वृक्ष, आग
कल
समय के संदर्भ में, मशीन, ध्वनि, आराम, शांति, मधुर, सुंदर, श्रेष्ठ
शिलीमुख
बाण, भ्रमर
कंज
कमल, ब्रह्मा, अमृत, केश
दर्शन
नेत्र, दर्पण, देखना, शास्त्र
कलधौत
सोना, चाँदी, सुंदर, सुमधुर, शब्द
भाव
कीमत, दर, अस्तित्व, श्रद्धा, प्रेम, ढंग
मधु
वसंत ऋतु, पराग, शराब, अमृत
मित्र
दोस्त, सूर्य, प्रिय, सहयोगी
पति
ईश्वर, दूल्हा, प्रतिष्ठा, मर्यादा
पर
पीछे का, दूसरा, पंख, श्रेष्ठ, किन्तु, परस्पर, ऊपर, श्रेष्ठ
बल
पार्श्व, सेना, शक्ति, सहारा, चक्कर, मरोड़, सिकुड़न
वार
नदी का किनारा, दिन, क्षण, अवसर, शिव, बाण, आक्रमण

सेट 07 — अनेकार्थी शब्द

25 शब्द
विभूति
ऐश्वर्य, धन, वृद्धि, शक्ति, राख
पतवार
नाव का भाग, त्रिभुज की बड़ी भुजा, कर्ण, कान
खर
प्रखर, दुष्ट, राक्षस, तिनका, गधा
रस
अर्क, रूप, निचोड़, धातु की भस्म, पानी, स्वाद, आनंद
विधि
ब्रह्मा, विधाता, कानून, तरीका, युक्ति, अवधि
कूट
चोटी, नोक, झूठ, दल, ढेर
अनंत
ब्रह्मा, विष्णु, शेषनाग, अविनाशी, अंतहीन, आकाश, बहुत अधिक
फल
लाभ, नतीजा, संतान
मंगल
एक ग्रह, गीदड़, अच्छा, शुभ, महादेव, शिव
उमा
हल्दी, अलसी, कीर्ति, पार्वती, दुर्गा
हंस
आत्मा, मराल, सूर्य, योगी, श्वेत, घोड़ा
रश्मि
लक्ष्मी, किरण, लगाम
परिकर
समूह, परिवार, नौकर, चाकर, कमरबंद
ईश्वर
पारा, भगवान, परमात्मा
तात
पूज्य, तप्त, पिता, प्यारा, मित्र
चंद्र
सुंदर, कपूर, भोरा, शशि
ताल
लय, एक वृक्ष, झील, हड़ताल
केतन
घर, ध्वज, कार्य
जलज
शंख, मोती, मेंढक, मछली, जोंक, चंद्रमा
अब्द
आकाश, बादल, मेघ, वर्षा
ओक
शूद्र, पक्षी, घर, मछली, पनाह
जाल
किरण, जाला, बुनावट, फंदा, फरेब
कुमार
पुत्र, युवा, बालक, तोता, 5 से कम उम्र का बालक
हेम
सोना, पीला रंग, तुषार, बर्फ, इज्जत
क्षेत्र
प्रकृति, खेत, स्त्री, शरीर, गृह, तीर्थ