आधुनिक भारत · Governor-General Series · 07

लॉर्ड हेस्टिंग्स

सर्वोच्चता की नीति, आंग्ल-नेपाल युद्ध, पिंडारी दमन, तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध, भू-राजस्व, शिक्षा और प्रेस के मूल विस्तृत नोट्स।

कार्यकाल1813–1823
मुख्य नीतिParamountcy
नेपाल युद्ध1814–1816
मराठा युद्ध1817–1818
01

आंग्ल-नेपाल युद्ध (1814–1816) और संगौली की संधि

चरण 1
लॉर्ड हेस्टिंग्स ने 'अहस्तक्षेप' (Non-intervention) को मूर्खता कह कर सर्वोच्चता की नीति (Policy of Paramountcy) की नींव रखी। कार्यकाल: 1813–1823
पृष्ठभूमि — Geopolitical Squeeze Theory
18वीं सदीगोरखा साम्राज्य का उदय
  • पृथ्वी नारायण शाह ने नेपाल को शक्तिशाली सैन्य राज्य बनाया।
  • आसपास के छोटे पहाड़ी राज्यों को जीत कर गोरखा साम्राज्य खड़ा किया।
1792उत्तर का रास्ता बंद — The Squeeze
  • गोरखाओं ने तिब्बत पर हमला किया → चीन की Qing Dynasty ने हरा दिया।
  • उत्तर (तिब्बत/चीन) की ओर विस्तार हमेशा के लिए बंद।
  • एकमात्र रास्ता: दक्षिण → तराई के मैदान और अवध।
1801वेलेज़ली का हस्तक्षेप
  • लॉर्ड वेलेज़ली ने अवध के नवाब से गोरखपुर छीन लिया।
  • ब्रिटिश साम्राज्य की सीमा सीधे नेपाल से जा टकराई।
  • तराई में सीमा विवाद बढ़ता रहा → युद्ध अपरिहार्य।
Mains Angle: Geopolitical Squeeze — गोरखे उत्तर नहीं जा सकते थे (चीनी हार), इसलिए दक्षिण में ब्रिटिश टकराव अनिवार्य था।
तात्कालिक कारण (The Trigger)

बुटवल और शिवराज पर हमला

मई 1814: गोरखाओं ने तराई की दो ब्रिटिश पुलिस चौकियों — बुटवल (Butwal) और शिवराज (Sheoraj) — पर कब्ज़ा कर लिया।

हेस्टिंग्स ने इसे ब्रिटिश संप्रभुता पर हमला माना और नवंबर 1814 में युद्ध घोषित किया।

युद्ध का घटनाक्रम
1814नालापानी का युद्ध
  • गोरखा सेनापति बलभद्र कुंवर ने अत्यंत बहादुरी से ब्रिटिश को रोका।
  • UPPCS Deep Fact: इसी युद्ध में जनरल रोलो गिलेस्पी मारे गए — वही जिन्होंने 1806 के वेल्लोर विद्रोह को कुचला था।
  • अंग्रेजों को पहाड़ी युद्ध का कोई अनुभव नहीं → शुरुआती करारी हार।
1814–15अमर सिंह थापा का प्रतिरोध
  • मुख्य गोरखा सेनापति अमर सिंह थापा — पश्चिमी मोर्चा।
  • पहाड़ी रणनीति में माहिर — 4 में से 3 ब्रिटिश टुकड़ियाँ हारीं।
1815–16ऑक्टरलोनी — निर्णायक पलटवार
  • जनरल डेविड ऑक्टरलोनी ने कमान संभाली।
  • मलौन का युद्ध (Battle of Malaun): अमर सिंह थापा पराजित।
  • मकवानपुर का युद्ध: पूर्वी मोर्चे पर गोरखा हारे।
  • काठमांडू की ओर कूच → डरकर नेपाल ने संधि माँगी।
Strategy: ऑक्टरलोनी ने गोरखाओं की ही रणनीति अपनाई — पहाड़ी flanking attacks — इसीलिए सफल हुए।
व्यक्तित्वपक्षभूमिकापरिणाम
बलभद्र कुंवरनेपालनालापानी रक्षकवीरगति — ब्रिटिश ने भी सराहा
अमर सिंह थापानेपालमुख्य सेनापति (पश्चिम)मलौन में पराजित
रोलो गिलेस्पीब्रिटिशनालापानी अभियानयुद्ध में मृत्यु (1814)
डेविड ऑक्टरलोनीब्रिटिशनिर्णायक अभियानयुद्ध विजेता
एडवर्ड गार्डनरब्रिटिशकाठमांडू के प्रथम Resident
संगौली की संधि (Treaty of Sugauli)

सबसे बड़ा TRAP — दो तारीखें

Draft: 2 दिसंबर 1815
नेपाल के राजा ने हस्ताक्षर से इनकार किया।

Ratify: 4 मार्च 1816
ऑक्टरलोनी के काठमांडू मार्च से डरकर।

याद करने की trick

TKSRB Mnemonic:
Terai छोड़ा → Kumaon-Garhwal दिया → Sikkim खाली किया → Resident (Gardner) → Boundary = काली नदी

शर्त 1तराई का समर्पण
  • नेपाल ने विवादित तराई (Terai) पर दावा छोड़ा।
  • बाद में अंग्रेजों ने कुछ हिस्सा अवध को दे दिया।
शर्त 2कुमाऊं और गढ़वाल का विलय
  • कुमाऊं (Kumaon) और गढ़वाल (Garhwal) के पूरे पहाड़ी क्षेत्र → ब्रिटिश कंपनी को।
  • यही क्षेत्र है वर्तमान उत्तराखंड।
  • मिले: नैनीताल, मसूरी, अल्मोड़ा, रानीखेत, शिमला।
शर्त 3काली नदी — पश्चिमी सीमा
  • काली नदी (महाकाली / शारदा नदी) = नेपाल की पश्चिमी सीमा।
  • यही आज के भारत-नेपाल कालापानी विवाद (2020) की जड़ है।
शर्त 4सिक्किम की स्वतंत्रता
  • नेपाल ने सिक्किम से सेना हटाई → ब्रिटिश संरक्षण में।
  • अंग्रेजों ने 1817 में सिक्किम से तितलिया की संधि की।
शर्त 5ब्रिटिश Resident काठमांडू में
  • काठमांडू में ब्रिटिश Resident की नियुक्ति।
  • प्रथम Resident: एडवर्ड गार्डनर (Edward Gardner)।
ब्रिटिश साम्राज्य को दूरगामी लाभ

हिल स्टेशन्स

शिमला, मसूरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत — ब्रिटिश सेना की छावनी + गर्मियों की राजधानी।

गोरखा रेजीमेंट

गोरखाओं की वीरता से प्रभावित → ब्रिटिश सेना में गोरखा रेजीमेंट। 1857 में अंग्रेजों के तारणहार।

हिमालयी मार्ग

मध्य एशिया + तिब्बत व्यापार के लिए लिपुलेख दर्रे समेत हिमालयी रास्ते मिले।

पुनरावर्तन
02

पिंडारियों का दमन और मराठा साम्राज्य का पूर्ण विनाश

चरण 2
हेस्टिंग्स का मास्टर-प्लान: पिंडारियों के शिकार के बहाने मराठों को युद्ध के लिए उकसाना — और एक ही अभियान में दोनों का खात्मा करना।
पिंडारी कौन थे?

परिभाषा

पिंडारी कोई जाति/धर्म नहीं — लुटेरों और अनियमित घुड़सवारों का समूह (हिंदू+मुस्लिम दोनों)।
मराठा सेनाओं के साथ बिना वेतन लड़ते थे; बदले में लूट का हिस्सा मिलता था।
मराठों के पतन के बाद बेरोज़गार → मध्य भारत में भारी लूटपाट।

प्रमुख पिंडारी नेता

चीतू — जंगल भागा, बाघ ने मारा
वासिल मुहम्मद — सिंधिया के यहाँ शरण, ज़हर खाकर आत्महत्या
करीम खान — सरेंडर, गौसगढ़ की जागीर
अमीर खान — सरेंडर, टोंक का नवाब बनाया

सैन्य अभियान — Grand Army (1 लाख+ सैनिक)

उत्तरी सेना: स्वयं लॉर्ड हेस्टिंग्स — उत्तर से घेरा
दक्षिणी सेना (Deccan Force): जनरल थॉमस हिस्लोप (Thomas Hislop) — दक्षिण से घेरा
पिंडारियों को चारों तरफ से घेर लिया।

मराठों को उकसाना — अपमानजनक संधियाँ (1817)
संधिसमयकिसके साथशर्त (अपमान)
ग्वालियर की संधिनवंबर 1817सिंधियाराजपूताना दावा छोड़ा + पिंडारियों के खिलाफ सहयोग
पूना की संधिजून 1817पेशवा बाजीराव द्वितीयMaratha Confederacy का प्रमुख पद छोड़ना
तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध (1817–1818) — तीन मोर्चे
Nov 1817पेशवा का विद्रोह — खड़की (Khadki)
  • पेशवा बाजीराव द्वितीय ने पूना में ब्रिटिश Residency पर हमला कर जला दिया।
  • ब्रिटिश सेना ने खड़की (Kirkee) और कोरेगाँव (Koregaon) में बुरी तरह हराया।
  • Extra Fact: कोरेगाँव विजय को महार रेजीमेंट की जीत के रूप में याद किया जाता है — आज भी विवाद में।
Nov 1817भोंसले का विद्रोह — सीताबर्डी
  • नागपुर के अप्पा साहिब भोंसले ने विद्रोह किया।
  • सीताबर्डी का युद्ध (Battle of Sitabuldi) — अंग्रेजों ने हराया।
21 Dec 1817होलकर का विद्रोह — महीदपुर
  • मल्हार राव होलकर द्वितीय ने अंतिम प्रयास किया।
  • महीदपुर का युद्ध (Battle of Mahidpur): जनरल थॉमस हिस्लोप ने होलकर की सेना पूरी तरह नष्ट की।
  • इसके बाद मंदसौर की संधि (जनवरी 1818) — होलकर ब्रिटिश अधीन।
मराठा साम्राज्य का अंतिम पतन
1818पेशवा पद का विनाश
  • हेस्टिंग्स ने पेशवा का पद हमेशा के लिए समाप्त किया।
  • बाजीराव द्वितीय को 8 लाख रु. पेंशन → बिठूर (कानपुर के पास) निर्वासित।
  • 1857 Connection: बाजीराव के दत्तक पुत्र नाना साहेब ने कानपुर से 1857 विद्रोह किया।
TRAPसतारा की स्थापना
  • मराठा भावना शांत करने को छत्रपति शिवाजी के वंशज प्रताप सिंह को खोज निकाला।
  • उसे महाराष्ट्र के एक छोटे हिस्से सतारा (Satara) का राजा बनाया।
1817–18राजपूताना — Subordinate Isolation
  • मराठा खात्मे के बाद मध्य भारत में Power Vacuum।
  • हेस्टिंग्स ने चार्ल्स मेटकाफ को राजपूताना संधियाँ करने भेजा।
  • मेवाड़, मारवाड़, जयपुर, कोटा आदि → ब्रिटिश संरक्षण।
  • प्रथम राज्य: करौली (Karauli, 1817) — पहला Subordinate Isolation राज्य।

State PCS Angle — तृतीय मराठा युद्ध का महत्व

इस युद्ध के बाद भारत में कोई भी शक्ति ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती देने में सक्षम नहीं रही। पेशवा पद की समाप्ति + राजपूताना अधीनता = पूरे भारत पर ब्रिटिश वर्चस्व। यही 'Paramountcy' का व्यावहारिक क्रियान्वयन था।

पुनरावर्तन
03

प्रशासनिक सुधार, भू-राजस्व प्रणालियां और प्रेस नीति

चरण 3
कॉर्नवालिस के स्थायी बंदोबस्त (1793) में सारा फायदा ज़मींदारों को था। हेस्टिंग्स ने यह गलती न दोहराते हुए दक्षिण और उत्तर भारत के लिए अलग-अलग नई प्रणालियाँ लागू कीं।
तीनों भू-राजस्व प्रणालियों की तुलना
विषयस्थायी बंदोबस्तरैयतवाड़ीमहालवाड़ी
वर्ष179318201822
GG/Architectकॉर्नवालिसथॉमस मुनरोहोल्ट मैकेंजी
कर किसे दियाज़मींदारसीधे किसानगाँव/समुदाय
क्षेत्रबंगाल, बिहार, उड़ीसामद्रास, बंबई, असमUP, मध्य प्रांत, पंजाब
% भूमि~19%~51%~30%
कर कितनाFixed (ज़मींदार तय)~50-60% उपजगाँव से collective
रैयतवाड़ी व्यवस्था (Ryotwari System)
1792प्रथम प्रयोग — Alexander Read
  • TRAP: पहला प्रयोग कैप्टन अलेक्जेंडर रीड (Alexander Read) ने किया।
  • स्थान: बारा महल (Baramahal) जिला, मद्रास।
1820विधिवत लागू — Thomas Munro
  • सम्पूर्ण मद्रास प्रेसीडेंसी में लागू करने का श्रेय: थॉमस मुनरो
  • रैयत = किसान। ज़मींदार (बिचौलिए) पूरी तरह हटाए गए।
  • किसान को ज़मीन का मालिकाना हक — शर्त: समय पर कर चुकाओ।
  • कर दर: लगभग 50-60% — अत्यंत ऊँची।
  • क्षेत्र: मद्रास, बंबई, पूर्वी बंगाल, असम, कूर्ग → 51% भूमि।
महालवाड़ी व्यवस्था (Mahalwari System)
1819Draft तैयार — Holt Mackenzie
  • होल्ट मैकेंजी (Holt Mackenzie) ने 1819 में ड्राफ्ट तैयार किया।
  • कानूनी रूप: Regulation VII, 1822
1822अवधारणा एवं क्षेत्र
  • महाल = गाँव या जागीर। कर का समझौता पूरे गाँव के समुदाय या लंबरदार (Lambardar) से।
  • उत्तर भारत में व्यक्ति नहीं, पूरा गाँव ज़मीन का मालिक होता था।
  • क्षेत्र: NW Province (वर्तमान UP), मध्य प्रांत, पंजाब → 30% भूमि।

TRAP — महालवाड़ी को किसने सुधारा?

महालवाड़ी को बाद में लॉर्ड विलियम बेंटिंक के समय (1833) में रेगुलेशन IX से संशोधित किया गया। हेस्टिंग्स ने 1822 में शुरू किया, Bentinck ने 1833 में सुधारा।

शिक्षा और प्रेस स्वतंत्रता
हिंदू कॉलेज (1817)
  • स्थापना: 1817, कलकत्ता।
  • संस्थापक: राजा राममोहन राय + डेविड हेयर + सर एडवर्ड हाइड ईस्ट।
  • हेस्टिंग्स ने संरक्षण दिया।
  • यही बाद में प्रेसीडेंसी कॉलेज (Presidency College) बना।
  • 1813 Charter Act के 1 लाख रु. शिक्षा बजट का प्रभाव।
प्रेस सेंसरशिप हटाई (1818)
  • 1799 में लॉर्ड वेलेज़ली ने नेपोलियन के डर से कठोर Pre-censorship लगाई थी।
  • हेस्टिंग्स ने 1818 में यह Pre-censorship समाप्त की।
  • नए नियम: संपादकों को सामान्य नियम पालन → छापने से पहले अनुमति नहीं।
  • भारत में पहली बार vernacular (स्थानीय भाषा) पत्रिकाओं का समर्थन।
Mains Timeline — Press Freedom in India:
1799: वेलेज़ली → Pre-censorship लागू | 1818: हेस्टिंग्स → Pre-censorship हटाई | 1835: मेटकाफ → प्रेस को पूर्ण स्वतंत्रता (Liberator of Press) | 1857 के बाद: फिर पाबंदियाँ।
हेस्टिंग्स का सम्पूर्ण मूल्यांकन

उपलब्धियाँ

• Paramountcy नीति → भारत पर पूर्ण ब्रिटिश वर्चस्व
• नेपाल युद्ध → उत्तराखंड + हिल स्टेशन + गोरखा रेजीमेंट
• पिंडारी + मराठा — एक ही अभियान में दोनों खत्म
• रैयतवाड़ी + महालवाड़ी → नई भू-राजस्व प्रणालियाँ
• प्रेस Pre-censorship हटाई

आलोचना

• सर्वोच्चता नीति ने भारतीय राजाओं की संप्रभुता पूरी तरह नष्ट की
• रैयतवाड़ी में कर दर (50-60%) अत्यधिक — किसान तबाह
• भारत में ब्रिटिश साम्राज्यवाद को पूर्ण स्थायित्व दिया
• बाजीराव का बिठूर निर्वासन → 1857 का बीज

State PCS में अक्सर पूछा जाता है: "हेस्टिंग्स को 'Empire Builder' क्यों कहा जाता है?" — क्योंकि उनके कार्यकाल में ब्रिटिश साम्राज्य की सभी चुनौतियाँ (नेपाल + पिंडारी + मराठा + राजपूत) एक साथ समाप्त हुईं।
पुनरावर्तन
04

अंतिम सार-सारणी

Master Cheat Sheet
तीनों चरणों का निचोड़ — परीक्षा से एक घंटे पहले पढ़ने के लिए। हर fact यहाँ है।
पहचान एवं कार्यकाल
Basic Identity
पूरा नामFrancis Rawdon-Hastings
कार्यकाल1813–1823
पूर्ववर्ती GGलॉर्ड मिंटो प्रथम
उत्तरवर्ती GGलॉर्ड एमहर्स्ट
मुख्य नीतिPolicy of Paramountcy
जो छोड़ी नीतिNon-Intervention
Key Dates Quick-Fire
आंग्ल-नेपाल युद्ध1814–1816
संगौली संधि Draft2 Dec 1815
संगौली संधि Ratify4 Mar 1816
पिंडारी दमन1817–1818
तृतीय मराठा युद्ध1817–1818
रैयतवाड़ी (मद्रास)1820
महालवाड़ी कानूनReg. VII, 1822
हिंदू कॉलेज1817
प्रेस सेंसरशिप हटी1818
चरण 1 — आंग्ल-नेपाल युद्ध: Key Facts
विषयतथ्य
तात्कालिक कारणबुटवल (Butwal) और शिवराज (Sheoraj) पर गोरखा हमला — मई 1814
नालापानी — गोरखा नेताबलभद्र कुंवर
नालापानी — British मृत्युजनरल रोलो गिलेस्पी (वही जिसने वेल्लोर 1806 दबाया)
मुख्य गोरखा सेनापतिअमर सिंह थापा — पश्चिमी मोर्चा
विजयी ब्रिटिश जनरलडेविड ऑक्टरलोनी (मलौन + मकवानपुर)
संधि Draft2 दिसंबर 1815
संधि Ratify4 मार्च 1816 — ऑक्टरलोनी के काठमांडू मार्च के डर से
पश्चिमी सीमा नदीकाली नदी (महाकाली/शारदा) — कालापानी विवाद की जड़
कुमाऊं & गढ़वालब्रिटिश कंपनी को मिले → वर्तमान उत्तराखंड
सिक्किम संधितितलिया की संधि — 1817
प्रथम काठमांडू Residentएडवर्ड गार्डनर
चरण 2 — पिंडारी & मराठा: Key Facts
विषयतथ्य
उत्तरी सेना नेतृत्वस्वयं लॉर्ड हेस्टिंग्स
दक्षिणी सेना नेतृत्वजनरल थॉमस हिस्लोप
पिंडारी — टोंक नवाबअमीर खान
पिंडारी — गौसगढ़ जागीरकरीम खान (सरेंडर किया)
पिंडारी — बाघ ने माराचीतू — जंगल में भागा, बाघ ने मारा
पिंडारी — आत्महत्यावासिल मुहम्मद — ज़हर खाकर मरा
पूना की संधि (1817)पेशवा बाजीराव द्वितीय ने Maratha Confederacy का प्रमुख पद छोड़ा
ग्वालियर संधि (1817)सिंधिया ने राजपूताना दावा छोड़ा
खड़की का युद्धपेशवा बाजीराव द्वितीय पराजित — नवंबर 1817
सीताबर्डी का युद्धभोंसले (अप्पा साहिब) पराजित
महीदपुर का युद्ध21 दिसंबर 1817 — होलकर पराजित (जनरल हिस्लोप)
मंदसौर की संधिजनवरी 1818 — होलकर ने कंपनी अधीनता स्वीकारी
पेशवा पद समाप्ति1818 — हेस्टिंग्स ने हमेशा के लिए खत्म किया
बाजीराव निर्वासनबिठूर (कानपुर के पास) — 8 लाख रु. पेंशन
1857 connectionनाना साहेब (बाजीराव के दत्तक पुत्र) ने कानपुर से विद्रोह किया
सताराशिवाजी वंशज प्रताप सिंह को राजा बनाया — मराठा भावना शांत करने को
राजपूताना — पहला राज्यकरौली (1817) — प्रथम Subordinate Isolation संधि
राजपूताना दूतचार्ल्स मेटकाफ
चरण 3 — प्रशासन & सुधार: Key Facts
विषयतथ्य
रैयतवाड़ी — पहला प्रयोगकैप्टन अलेक्जेंडर रीड — 1792, बारा महल, मद्रास
रैयतवाड़ी — विधिवत जनकथॉमस मुनरो — मद्रास, 1820
रैयतवाड़ी — क्षेत्रमद्रास, बंबई, असम, कूर्ग — 51% भूमि
रैयतवाड़ी — कर दर~50-60% उपज
महालवाड़ी — ड्राफ्टरहोल्ट मैकेंजी — 1819
महालवाड़ी — कानूनRegulation VII, 1822
महालवाड़ी — क्षेत्रNW Province (UP), मध्य प्रांत, पंजाब — 30% भूमि
हिंदू कॉलेज स्थापना1817 — राजा राममोहन राय + डेविड हेयर + एडवर्ड हाइड ईस्ट
हिंदू कॉलेज अबप्रेसीडेंसी कॉलेज, कलकत्ता
प्रेस सेंसरशिप हटाई1818 — 1799 वेलेज़ली का Pre-censorship हटा
पुनरावर्तन
अगला अध्यायजॉन एडम एवं लॉर्ड एमहर्स्टजॉन एडम: 1823 (कार्यवाहक) · लॉर्ड एमहर्स्ट: 1823–1828