अमेरिकी क्रांति, संविधान एवं गृहयुद्ध
मुख्य विषय: ब्रिटिश उपनिवेश, अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम, संविधान, Bill of Rights तथा गृहयुद्ध।
01 पृष्ठभूमि और ब्रिटिश उपनिवेश
- 1453 ई.: उस्मानी तुर्कों ने कुस्तुनतुनिया पर अधिकार कर लिया। इसके बाद यूरोपीय शक्तियों में नए समुद्री मार्ग खोजने की होड़ तेज हुई।
- पहला स्थायी अंग्रेजी उपनिवेश (1607): वर्जीनिया का जेम्सटाउन उत्तरी अमेरिका में पहला स्थायी अंग्रेजी उपनिवेश बना।
- 13 उपनिवेश: ब्रिटेन ने उत्तरी अमेरिका के अटलांटिक तट पर कुल 13 उपनिवेश स्थापित किए। आगे चलकर इन्हीं ने संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रारंभिक संघ बनाया।
02 अमेरिकी क्रांति: कारण और प्रमुख घटनाएँ
| वर्ष / तिथि | प्रमुख घटना | परीक्षा उपयोगी मुख्य तथ्य |
|---|---|---|
| 1660 | जहाजरानी कानून |
औपनिवेशिक व्यापार अंग्रेजी जहाजों के माध्यम से नियंत्रित किया गया।
|
| 1764 | शुगर अधिनियम |
चीनी और शीरे पर ब्रिटिश शुल्क तथा नियंत्रण कड़ा किया गया।
|
| 1765 | स्टाम्प अधिनियम |
कानूनी दस्तावेजों, समाचार-पत्रों और मुद्रित सामग्री पर स्टाम्प कर लगाया गया।
No Taxation Without Representation नारा जेम्स ओटिस ने दिया था।
|
| 1765 | क्वार्टरिंग अधिनियम |
इस कानून के तहत अमेरिकी उपनिवेशवासियों के लिए ब्रिटिश सैनिकों को आवास (रहने की जगह) और भोजन उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया गया।
|
| 1767 | टाउनशेंड अधिनियम | काँच, सीसा, रंग, कागज और चाय जैसी आयातित वस्तुओं पर शुल्क लगाया गया।उपनिवेशों में ब्रिटिश कर-नीति के विरुद्ध असंतोष बढ़ा। |
| 1770 | बोस्टन हत्याकांड |
ब्रिटिश सैनिकों की गोलीबारी में पाँच उपनिवेशवासी मारे गए।
घटना से ब्रिटिश-विरोधी जन-आक्रोश बढ़ा।
|
| 16 दिसंबर 1773 | बोस्टन चाय पार्टी |
टी अधिनियम (1773) के विरोध में Sons of Liberty से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने बोस्टन बंदरगाह में 342 चाय की पेटियाँ समुद्र में फेंक दीं।
सैम्युल एडम्स इस आंदोलन के प्रमुख नेताओं में थे।
|
| 1774 | प्रथम महाद्वीपीय कांग्रेस - फिलाडेल्फिया (पेंसिल्वेनिया) |
ब्रिटिश नीतियों के विरुद्ध उपनिवेशों के प्रतिनिधियों का पहला बड़ा संयुक्त सम्मेलन आयोजित हुआ।
इसमें 13 में से 12 उपनिवेशों ने भाग लिया (जॉर्जिया शामिल नहीं हुआ)।
|
| 1774 | Intolerable Acts (असहनीय कानून) |
|
| अप्रैल 1775 | लेक्सिंगटन एवं कॉनकॉर्ड का युद्ध |
|
| 1775 | द्वितीय महाद्वीपीय कांग्रेस — फिलाडेल्फिया | जॉर्ज वाशिंगटन को महाद्वीपीय सेना का प्रधान सेनापति बनाया गया। |
03 स्वतंत्रता संग्राम और पेरिस की संधि
| वर्ष / तिथि | प्रमुख घटना | परीक्षा उपयोगी मुख्य तथ्य |
|---|---|---|
| 1776 | थॉमस पेन — कॉमन सेंस | कॉमन सेंस (1776) अमेरिकी स्वतंत्रता के समर्थन में प्रसिद्ध पुस्तिका थी।ब्रिटेन से पूर्ण अलगाव / स्वतंत्रता के पक्ष में जनमत तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका। |
| 4 जुलाई 1776 | स्वतंत्रता की घोषणा | द्वितीय महाद्वीपीय कांग्रेस ने स्वतंत्रता घोषणा स्वीकार की; 13 उपनिवेशों ने स्वयं को ब्रिटेन से स्वतंत्र घोषित किया।घोषणा के मुख्य प्रारूपकार थॉमस जेफरसन थे। |
| 1777 | साराटोगा का युद्ध | यह अमेरिकी पक्ष की निर्णायक विजय थी।इसके बाद फ्रांस ने अमेरिका की खुलकर सहायता की। |
| 1781 | यॉर्कटाउन का युद्ध | ब्रिटिश सेनापति लॉर्ड कार्नवालिस ने अमेरिकी-फ्रांसीसी सेनाओं के सामने आत्मसमर्पण किया। |
| 1783 | पेरिस की संधि | ब्रिटेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका की स्वतंत्रता को औपचारिक मान्यता दी। |
04 अमेरिकी संविधान
1. संविधान का निर्माण — फिलाडेल्फिया सम्मेलन, 1787
- अमेरिकी संविधान का निर्माण 1787 के फिलाडेल्फिया सम्मेलन में हुआ।
- इस सम्मेलन की अध्यक्षता जॉर्ज वाशिंगटन ने की।
- जेम्स मैडिसन — अमेरिकी संविधान का जनक।
- इसी सम्मेलन में अमेरिकी शासन-व्यवस्था और राज्यों के प्रतिनिधित्व से संबंधित महत्त्वपूर्ण समझौते किए गए।
2. संविधान का लागू होना — 4 मार्च 1789
- अमेरिकी संविधान के अंतर्गत नई संघीय सरकार ने 4 मार्च 1789 से कार्य करना प्रारम्भ किया।
- जॉर्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
- इस प्रकार फिलाडेल्फिया सम्मेलन में निर्मित संविधान अमेरिका की शासन-व्यवस्था का आधार बना।
3. विश्व का सबसे पुराना लिखित संविधान
- अमेरिकी संविधान को विश्व का सबसे पुराना लिखित राष्ट्रीय संविधान, जो आज भी लागू है, माना जाता है।
4. प्रस्तावना — “We the People”
- अमेरिकी संविधान की प्रस्तावना “We the People” शब्दों से प्रारम्भ होती है।
- ये शब्द जन-संप्रभुता को दर्शाते हैं, अर्थात् शासन की वास्तविक शक्ति जनता में निहित है।
- भारतीय संविधान की प्रस्तावना के शब्द “हम भारत के लोग” भी इसी विचार को व्यक्त करते हैं।
5. अधिकार विधेयक (Bill of Rights), 1791
- अमेरिकी संविधान के प्रथम 10 संशोधनों को सामूहिक रूप से Bill of Rights कहा जाता है।
- इन्हें 1791 में स्वीकार किया गया।
- इन संशोधनों का उद्देश्य नागरिक अधिकारों और स्वतंत्रताओं की रक्षा करना था।
संविधान संबंधी अन्य तथ्य
द्विसदनीय व्यवस्था — ग्रेट कॉम्प्रोमाइज
| सदन | प्रतिनिधित्व का आधार |
|---|---|
| Senate | सभी राज्यों को समान प्रतिनिधित्व।प्रत्येक राज्य से 2 सदस्य। |
| House of Representatives | राज्य की जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व। |
तीन-पाँचवाँ समझौता
- यह समझौता दास जनसंख्या की गणना से संबंधित था।
- प्रतिनिधित्व और प्रत्यक्ष करों के निर्धारण के लिए प्रत्येक 5 दास व्यक्तियों को जनसंख्या की गणना में 3 व्यक्तियों के बराबर गिना गया।
05 अमेरिकी गृहयुद्ध (1861–1865)
- मुख्य कारण: उत्तरी राज्यों की औद्योगिक एवं मुक्त-श्रम व्यवस्था और दक्षिणी राज्यों की कृषि एवं दास-प्रथा आधारित व्यवस्था के बीच टकराव।
- नेतृत्व: युद्ध के समय अब्राहम लिंकन अमेरिका के राष्ट्रपति थे; वे 1860 में निर्वाचित हुए थे।
| वर्ष | परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य (MCQ Points) |
|---|---|
| 1861 | दक्षिण कैरोलिना के Fort Sumter पर गोलाबारी के साथ अमेरिकी गृहयुद्ध की शुरुआत हुई। |
| 1863 | लिंकन द्वारा मुक्ति उद्घोषणा (Emancipation Proclamation) लागू की गई।विद्रोही क्षेत्रों में दासों को स्वतंत्र घोषित किया गया।गेटीसबर्ग भाषण (Gettysburg Address) अब्राहम लिंकन द्वारा 19 नवंबर, 1863 को गृहयुद्ध के दौरान दिया गया एक ऐतिहासिक भाषण था। |
| 1865 | दक्षिणी सेनापति Robert E. Lee के आत्मसमर्पण के साथ युद्ध समाप्त हुआ।John Wilkes Booth ने अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या कर दी।13वें संविधान संशोधन द्वारा पूरे अमेरिका में दास-प्रथा का संवैधानिक उन्मूलन हुआ। |
06 प्रमुख विचारक, पुस्तकें और प्रसिद्ध कथन
| विचारक / व्यक्ति | पुस्तक / कथन | परीक्षा उपयोगी तथ्य |
|---|---|---|
| जीन-जैक्स रूसो | The Social Contract (1762) | जन-संप्रभुता और सामान्य इच्छा का विचार।प्रसिद्ध कथन: “मनुष्य स्वतंत्र पैदा होता है...” |
| मॉन्टेस्क्यू | The Spirit of the Laws (1748) | शक्ति-पृथक्करण का सिद्धांत। |
| जेम्स ओटिस | “Taxation without representation is tyranny” | अमेरिकी उपनिवेशों के कर-विरोध से जुड़ा प्रसिद्ध कथन। |
| अब्राहम लिंकन | Gettysburg Address (1863) | प्रसिद्ध कथन: “जनता का, जनता द्वारा, जनता के लिए शासन”। |
| जॉर्ज वाशिंगटन | Continental Army | स्वतंत्रता संग्राम में अमेरिकी सेना के commander-in-chief।संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति। |
| बेंजामिन फ्रैंकलिन | “Join, or Die” (1754) | अमेरिकी उपनिवेशों की एकता से संबंधित प्रसिद्ध political cartoon। |